फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, मजदूर की मौत

Tue, 23 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से सवारियां लेकर पश्चिमशरीरा जा रहा टेंपो सोमवार की रात गौसपुर टिकरी गांव के समीप अनिंयत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो सवार एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीररूप से घायल हो गए। दुर्घटना के टेंपो चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के दमद का पुरवा गांव का रहने वाला श्रीनाथ (35) पुत्र गुलजार ओसा स्थित नवीन मंडी में रामबाबू के आढ़त में मजदूरी करता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह टेंपो में बैठकर घर जा रहा था। रात घने कोहरे के कारण गौसपुर टिकरी गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के नीचे दबने से श्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो में बैठे पंजाबी पुत्र हीरालाल निवासी पूरबशरीरा, सूरजभान पुत्र भग्गू निवासी पश्चिमशरीरा घायल हो गए। घायल लोगों की चीख-पुकार पर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को दुर्घटनाग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला। उधर, सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृत मजदूर के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें