फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराडीह गांव में विवाहिता की अबूझ हालात में मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरवा के चौराडीह गांव में युवती की मौत पर गमगीन परिजन।
विज्ञापन
संदिग्धदशा में चौराडीह गांव की विवाहिता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घरवाले पति से हुई कहासुनी के बाद खुदकुशी करना बता रहे हैं। जबकि पिता और मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करारी के नेवारी गांव की रहने वाली सुमन देवी (35) की शादी वर्ष 2003 में चरवा थाने के चौराडीह गांव निवासी शिवचरन मौर्य से हुई थी। बताया जाता है कि शादी के सालभर बाद ही पति और ससुरालवालों से उसका मनमुटाव हो गया। उसके बाद वह मायके चली आई थी। 5 साल तक परिवारिक न्यायालय में मुकदमा भी चला। सुलह-समझौते के आधार पर वह वर्ष 2010 में वापस ससुराल लौटी। पर, यहां आने के कुछ महीने बाद ही दोबारा पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। चर्चा है कि पति विवाहिता का ख्याल नहीं रखता था। उसका झुकाव परिवार के अन्य सदस्यों की ओर ज्यादा था। इतना ही नहीं विवाहिता को शक था कि पति का किसी और महिला से संबंध भी है। इन्हीं बातों को लेकर आए दिन दोनों लड़ते रहते थे। इधर, 12 अप्रैल को सुमन के जेठ के लड़के की शादी थी। इसमें दावत मिलने पर उसने शादी में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं उसने पति को भी शादी में जाने से रोका था। पर, पति ने बीवी की बातों को दरकिनार करते हुए भतीजे की शादी में चला गया। माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने बुधवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें