फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत से घर-परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खंभे से घर में बिजली आपूर्ति को खींची गई केबल में फाल्ट ठीक कराने के दौरान हुई मारपीट में इस्माइलपुर कोटवा गांव के अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला गया। दिन दहलाने वाली यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह हुई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत से घर-परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी अशोक कुमार (48) किसान है। पड़ोसी के दरवाजे के समीप लगे खंभे से उसके घर में बिजली आपूर्ति के लिए केबल खींचा गया है। इसी केबल में कुछ खराबी आ गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका बेटा रवि केबल ठीक कर रहा था। तभी पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके घरवाले रवि से भिड़ गए। बेटे के साथ हाथापाई होती देख अशोक कुमार बीच बचाव करने पहुंच गया। बताया जाता है कि पड़ोसी हमलावरों ने रवि को छोड़कर अशोक कुमार की पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग निकले। उधर, पिटाई से जख्मी अशोक कुमार को घरवाले अस्पताल लेकर जाते। इससे पहले ही उसकी सांसें थम गई। उधर, पिटाई से हुई अधेड़ की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना लगते ही गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरामुफ्ती एसओ राकेश सरोज ने बताया कि मामूली बात पर पड़ोसी से धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। संभव है कि धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से लगी चोट के कारण यह हादसा हो गया। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन सभी घर से फरार थे। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें