फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Mon, 11 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरांवा गांव के रहने वाले एकयुवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक की लाश घर के कमरे में पड़ी मिली। चर्चा है कि शनिवार शाम भाई से उसकी मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरांवा गांव का रहने वाला धनराज पुत्र सूरजदीन किसान था। बताया जाता है कि शनिवार की रात धनराज (28) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक की लाश घर के भीतर कमरे में पड़ी मिली। शव देख घर-परिवार के लोग सन्न रह गए।

बताया जा रहा है कि अक्सर भाई के साथ उसकी मारपीट हुआ करती थी। शनिवार की शाम भी भाई से मारपीट हुई थी। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने खुदकुशी की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बावत परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चर्चा है कि उसे खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें