चायल(कौशाम्बी)। पिपरी इलाके में बुधवार शाम पशुशाला में एक किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बृहस्पतिवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी बुधवार शाम गांव के समीप स्थित पशुशाला में मवेशियों को चारा देने के लिए गई थी। बताया कि इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवक की हरकत पर किशोरी चिल्लाने लगी। शोर सुन परिवार के लोग घटनास्थल जाने लगे। लोगों को आते देख आरोपी किशोरी को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए आपबीती परिजनों को सुनाई। बृहस्पतिवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। युवक की हरकत से किशोरी डरी हुई है। कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।