फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खिलाफ बीडीओ ने दी तहरीर

Sun, 31 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराय अकिल थाने के नेवादा बीडीओ ने सपा नेता शशि भूषण द्विवेदी के खिलाफ फोन पर अभद्रता की तहरीर दी है। तहरीर लेकर सराय अकिल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सराय अकिल पुलिस को दी गई तहरीर में बीडीओ नेवादा दुर्योधन प्रसाद ने आरोप लगाया कि रसूलपुर ब्यूर गांव में बृहस्पतिवार को कोटे का प्रस्ताव हुआ है। ग्रामीणों ने गांव की बृजलेश पत्नी शिवलाल का चयन कोटेदार के रूप में किया। गांव का युवक पप्पू मिश्र जगरानी पत्नी जगलाल को कोटा दिलाना चाह रहा था।

चयन के बाद उसने पहले स्वयं दबाव बनाया। जब बात नहीं बनी तो सपा नेता से फोन पर बात कराई। इस पर सपा नेता शशि भूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज ने अभद्रता करते हुए प्रस्ताव जगरानी के पक्ष में करने की बात कही। बीडीओ की तहरीर पर सराय अकिल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि छानबीन के बाद आरोप सही मिलने पर सपा नेता और एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें