फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पीटकर मां का फोड़ा सिर

Mon, 19 Feb 2018 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
इलाके के बड़ा अड़हरा गांव की एक महिला को रविवार की सुबह उसके बेटे ने बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसका सिर फट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बड़ा अड़हरा गांव की शांति देवी पत्नी भुगाल पासी ने बताया कि दो महीने पहले उसने बड़े बेटे ज्ञान सिंह को एक हजार रुपया दिया था। रविवार की सुबह पैसा वापस मांगा तो ज्ञान सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। डंडा लगने से महिला का सिर फट गया है। इस दौरान शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। करारी एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें