फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली छह लोगों की जान

Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में गलनभरी ठंड के साथ मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। ठंड की चपेट में आने से सोमवार को पांच लोगों की मौत हो गई। दोपहर में परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी मोहनलाल (50) पुत्र सुखदेव रविवार रात खाना पीना करने के बाद जैसे ही बिस्तर पर पहुंचा कांप उठा। अधेड़ की तबीयत बिगड़ती देख घर वाले घरेलू उपचार करने के बाद अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। जब तक लोग उसे कहीं ले जाते सांसें थम गईं। इसी तरह पिपरी के सिंहपुर गांव निवासी छोटेलाल (50) पुत्र भोंदल की सोमवार की सुबह अचानक ठंड की जद में आने से मौत हो गई। वहीं कोखराज के शहजादपुर गांव निवासी घसीटेलाल (52) पुत्र राम प्यारे को शुक्रवार की रात लकवा मार दिया। गरीबी के चलते परिवार के लोग उसका इलाज नहीं करा पाए।

सोमवार की सुबह ठंड लगने से वृद्ध की मौत हो गई। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव निवासी शिवकुमार पाल (65) सोमवार सुबह घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान अचानक वह ठंड की चपेट में आ गया। वृद्ध को ठंड से कांपते देख परिवार के लोग घरेलू उपचार में जुटे। जब तक घर वाले उसे अस्पताल ले जाते सांसे थम चुकी थीं। इसी तरह पइंसा के बड़नपुर घाटम गांव निवासी छेद्ू (62) पुत्र रामधनी की भी ठंड लगने से मौत हो गई। दोपहर में खेत से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन


वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, सिराथू तहसील के कमासिन गांव निवासी मो. शमीम (65) किसानी करते थे। सोमवार सुबह वह घर से बाहर खेतों की तरफ शौच के लिए गए थे। इस दौरान अचानक उन्हें कंपकंपी महसूस हुई। घर आने तक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। मगर तब तक उनकी सांसें थम गईं। कौशाम्बी में ठंड कातिल बन गई है। ठंड की जद में आने से रोजाना एक दो लोग मौत के गाल में समा रहे हैं। लगातार ठंड से हो रही मौतों के प्रति जिला प्रशासन संजीदा नहीं है। गरीबों को कंबल और अलाव की व्यवस्था भी गांव-गांव नहीं की जा रही है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें