करारी इलाके की किशोरी से उसकी बहन के देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़िता ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
करारी इलाके की किशोरी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन कोखराज क्षेत्र में ब्याही है। कुछ दिनों पहले वह बहन के यहां घूमने गई थी। दस जनवरी की शाम बहन का देवर उसको घर छोड़ने आ रहा था। इल्जाम है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर देवर ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुराचार किया। इस दर्मियान ऐतराज जताने पर लात-घूसों से पिटाई की। फिर खून से लथपथ पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दूसरे दिन भाई पीड़िता को लेकर थाने गया। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करारी एसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।