फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस चालक की संदिग्धदशा में मौत

Fri, 30 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा का शाहीपर गांव के रहने वाले एक निजी स्कूल के वाहन चालक की शुक्रवार की सुबह संदिग्धदशा में मौत हो गई। वह रात में बारात लेकर नौनी गया था, सुबह घर लौटने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल पहुंचाते, सांसें थम चुकी थीं। माना जा रहा है कि ठंड लगने से चालक की मौत हुई है। अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के शाहीपर चरवा गांव निवासी विनोद कुमार (32) पुत्र सत्य नारायण झलवा स्थित एक स्कूल में वाहन चालक है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम वह बस से बारात लेकर नैनी (इलाहाबाद) गया था। परिजनों के मुताबिक है कि सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वह घर पहुंचा, अचानक पेट और सीने में तेज दर्द होने लगा। हालात बिगड़ती देख घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे।

हालांकि जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, युवक की सांसें थम चुकी थीं। माना जा रहा है कि रात ठंड लगने के कारण युवक की मौत हुई है। बता दें कि कौशाम्बी में बूंदाबांदी के बाद भीषण शीतलहर का कहर जारी है। पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। तेज बर्फीली हवाओं के कारण तेज धूप भी बेअसर बनी हुई है। ऐसे में ठंड की चपेट में आने से जिले में मौतों का सिलसिला भी जारी है। ठंड लगने से इस साल जिले में 50 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यह सिलसिला अब भी थमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें