फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Fri, 21 Jul 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
करारी के सचवारा गांव में बुधवार रात पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव कमरे के भीतर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज प्रथा का मुकदमा कर रखा था।
विज्ञापन


 सचवारा निवासी शिवकुमार (26) पुत्र शिवदर्शन की वर्ष 2013 में करारी की अकूना देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। अकूना देवी ने शिवकुमार के खिलाफ दहेज प्रथा का मामला करारी थाने में दर्ज करा दिया था। शिव कुमार का आरोप था कि साढ़ू के कहने पर उसकी पत्नी ने मामला दर्ज करवाया था। इसी को लेकर झगड़ा होता था। मुकदमा चल रहा था लेकिन अकूना देवी शिवकुमार के ही घर में रह रही थी।

एक ही छत के नीचे दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी बेटे आर्यन के साथ दूसरे कमरे में रहती थी। वह छह माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शिवकुमार अपने कमरे में चला गया। रात में उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और छत के चुल्ले से लटक गया। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी तो रोना-पीटना मच गया। जानकारी होने पर करारी थाने की पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें