फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत, बेटा जख्मी

Wed, 01 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल के धरमपुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली से गिरे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय बेटा जख्मी हो गया। युवक गांव के लोगों के साथ भखंदा गांव में स्थित भैरों बाबा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


   करारी थाना क्षेत्र के थाभा गांव निवासी मुन्नीलाल (32) पुत्र राम बहादुर पत्नी मालती देवी और बेटे नीरज को लेकर ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से सरायअकिल के भखंदा गांव भैरों मंदिर दर्शन को जा रहा था। धरमपुर मोड़ के समीप मुन्नीलाल ट्रैक्टर ट्राली से छिटक कर बेटे नीरज के साथ नीचे गिर पड़ा। इससे मुन्नीलाल ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में मुन्नी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा नीरज (06) जख्मी हो गया। हादसा देख साथ रहे लोग सन्न रह गए। सूचना पर घटनास्थल पहुंची सरायअकिल पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें