फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी से हुई लूट में पुलिस ने साधी चुप्पी

Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सैनी के समीप फतेहपुर से कड़ा धाम ससुराल जा रहे युवक से शुक्रवार की रात 23 हजार रुपये की लूट हुई थी। पीड़ित ने पुलिस कर्मियों पर घटना को अजाम देने का आरोप लगाया है। मामला सुर्खियों में छाया तो सैनी पुलिस कटघरे में आ गई। प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों ने एकदम से चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


   फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही निवासी शैलेश कुमार की कड़ा धाम में ससुराल है। शुक्रवार को वह बाइक खरीदने के लिए 23 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। बाइक न मिलने पर वह रात में ट्रेन पकड़कर खागा से सिराथू आया।

इसके बाद वह अपनी ससुराल जा रहा था। सैनी के समीप उसके साथ लूट की घटना हो गई। शैलेश का आरोप है कि पुलिस जीप से पुलिस कर्मियों ने उसको रोका और तलाशी ली। बैग में 23 हजार देखा तो जबरन जीप में बैठा लिया। इसके बाद मारपीट कर उसका रुपये लूटकर आधी रात को जीप से उतार दिया। इस प्रकरण की शिकायत शैलेश ने शनिवार को मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर की है। शैलेश ने एसपी से भी मुलाकात का प्रयास किया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इस मामले में एसपी वीके मिश्र ने शनिवार को ही पल्ला झाड़ लिया था, अब सीओ अंशुमान मिश्र व इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने भी किनारा कर लिया है। वहीं देवीगंज चौकी प्रभारी योगेश तिवारी का दावा है कि घटना झूठी है, पुलिस पर निराधार आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें