फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में कोटेदार के बेटे की मौत

Mon, 19 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (कौशाम्बी)। सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मधवामई गांव के कोटेदार के बेटे रामबाबू (29) की मौत हो गई। रविवार की सुबह घर से नलकूप पर जाते समय टेंपो ने उसे कुचल दिया था। मौत पर गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने टेंपो चालक को दबोचकर बेरहमी से पिटाई की। पुलिस नेलोगों के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। पिटाई से गंभीररूप से घायल चालक को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। वहीं टेंपो तोड़ने के साथ गांववाले सड़क पर उतर आए। लोगों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग को भी घंटेभर तक जाम रखा। तहसीलदार, एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया। उधर, युवक की मौत पर घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवामई गांव के रहने वाले विजय बहादुर सिंह कोटेदार हैं। रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनका बड़ा बेटा रामबाबू (29) नहाने के लिए ट्यूबवेल पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिराथू-मंझनपुर मार्ग के किनारे स्थित नलकूप पर जाने के लिए जैसे ही वह सड़क पार करने लगा। सिराथू की ओर से आए तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। रामबाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। चीखते-चिल्लाते परिजनों के साथ दौड़े गांववालों ने भाग रहे टेंपो चालक को धरदबोचा।

उसकी बेरहमी से पिटाई की। टेंपो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गांववाले इतना क्रोधित थे कि वे टेंपो चालक की जान लेने पर आमादा थे, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उसे ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। चालक अनूप कुमार निवासी शमसाबाद को पुलिस ने सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोग गांव के समीप स्पीड ब्रेकर और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। हादसे में मौत और बवाल की सूचना पर सैनी, मंझनपुर एसओ के साथ तहसीलदार सिराथू मौके पर आए। तहसीलदार ने हफ्तेभर के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने और अन्य कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें