चित्रकू ट से अपने ननिहाल घूमने आये युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद घर प्रिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिला चित्रकू ट के थाना पहाणी अंतर्गत औदहा गांव का रहने वाला इंद्रजीत पुत्र फूलचंद्र बुधवार की सुबह अपने ननिहाल महेवाघाट के शाहपुर गांव आया हुआ था। दोपहर तीन बजे के करीब वह किसी काम से वह कटरी जा रहा था। चादेंराई गांव के समीप वह जैसे ही सुहैनी तालाब के पहुंचा की था कि उसकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।
आस पास मौजूद लोगों ने तड़पता देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।