फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की भूमि क्रय करने के बाद नहीं दे रहे रकम

Wed, 05 Dec 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिसारा निवासी एक युवक से करीब छह महीने पहले शातिरों ने लाखों की भूमि का बैनामा करा लिया। अब वह रकम नहीं दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिसारा निवासी रामलखन ने बताया कि गांव में ही सड़क किनारे उसकी बेशकीमती भूमि है। इसके कुछ भाग का करीब छह महीने पहले भरवारी निवासी दो युवकों के हाथ 15 लाख रुपये में सौदा किया था। पीड़ित के मुताबिक शातिरों ने भूमि का बैनामा करा लिया। अभी तक वह रकम देने के लिए आज-कल कर रहे थे। अब रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

बताया कि बैनामे के वक्त रुपया इसलिए नहीं लिया कि संबंध अच्छा था और विश्वास भी था। पीड़ित की मानें तो दो दिन पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने घर पर चढ़कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी वैभव रस्तोगी व अंकुर रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें