फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को धमकी, रेंज में अलर्ट

Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाब स्पेशल ब्रांच को ई-मेल के जरिए आतंकवादियों ने धमकी दी है। इसका लिंक यूपी से जुड़ा हुआ है। एलआइयू के सहयोगी संगठन पंजाब ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो रेंज के सभी जनपदों की पुलिस को दो दिन पहले अलर्ट कर दिया गया। रेंज के सभी जिलों की पुलिस को सतर्क करते हुए अधिकारियों ने हिदायत दी है कि वह सार्वजनिक स्थानों के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके की निगरानी करें, साथ ही यहां की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाएं।

    पंजाब स्पेशल ब्रांच को आतंकवादियों की ओर से हाल ही में एक ई-मेल मिला है। इसमें आतंकवादियों ने धमाका करने की चेतावनी दी है। इसका लिंक यूपी से भी जुड़ा है। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में सूबे के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। सूबे की एलआईयू भी पंजाब में अपने सहयोगी संगठन के संपर्क में आ चुकी है। एलआईयू को तमाम जानकारियां पंजाब पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने जिले में रेलवे, बस स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस की नजर है। दीपावली पर्व तक विशेष रूप से पुलिस को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद की पुलिस को चौकन्ना किया गया है। प्रभारी अपर आयुक्त इलाहाबाद रामसहाय ने डीएम कौशांबी को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें