फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को निलंबन, सेक्रेटरी को सेवा समाप्ति का नोटिस

Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने  शौचालय व अन्त्येष्ठि स्थल निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम प्रधान को निलंबित करने व सेक्रेटरी की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा उन्होंने फालोअप कार्यक्रम से गायब रहे खंड प्रेरक का एक दिन मानदेय अदेय घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को विकास खंड सरसवां गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा को उपलब्ध कराई गई 91 शौचालयों की हकीकत खंगाली। भेजी गई धनराशि से गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं मिला। इसके अलावा वर्ष 2016-17 में अन्त्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए 24 लाख 67 हजार रुपये दिए गए थे।

अभी तक अन्त्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान सिंघवल को निलंबित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया। गांव में तैनात सेक्रेटरी आदित्य सिंह द्वारा दो माह की परिवीक्षा अवधि में घोर लापरवाही करने पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गै। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें