फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरांयअकिल थाने के पन्ना का पुरवा मजरा दिया उपरहार में विपक्षियों ने हमले के दौरान गृहस्वामिनी के साथ छेड़खानी की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने बाजीगरी करते हुए हमले की रिपोर्ट तो दर्ज किया पर छेड़खानी की धारा से आरोपियों को बचा लिया। रिपोर्ट की नकल मिली तो पीड़िता मुख्यालय पहुंची और एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


सरायअकिल थाने के पन्ना का पुरवा निवासी शिवसिंह का ग्राम प्रधान रफीक अहमद से पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस खुन्नस के चलते 22 मई को गांव के रफीक ने अपने साथी अनवार, इकराम, फरहान, इनाम, सैफ, बब्ली मिश्र के साथ शिव सिंह के घर धावा बोल दिया। आरोपियों ने शिव सिंह और उसकी पत्नी समेत पड़ोस के रहने वाले मां-बेटों को मारा पीटा। इसके बाद शिवसिंह की पत्नी सेअश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट तो दर्ज किया पर छेड़खानी के मामले को दरकिनार कर दिया। एसपी ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 पन्ना का पुरवा निवासी शिव सिंह का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी आए दिन उसे रास्ते में घेराबंदी कर रहे हैं। इस दौरान गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी दी जाती है। पीड़ित यदि कुछ बोल दे तो उस पर जानलेवा हमला दोबारा हो सकता है। यह शिकायत शिव सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से की। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें