फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पीटने पर आरोपी तालाब में कूदा

Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस की पिटाई से आक्रोशित मारपीट का आरोपी गुरुवार सुबह भाग निकला। पुलिस ने दौड़ाया तो वह तालाब में कूद गया। तालाब में पड़ी टूटी कांच की बोतल उसके पेट में घुस गई। इससे आरोपी की हालत गंभीर हो गई। आरोपी को जिला अस्पताल से इलाहाबाद एसआरएन रेफर किया गया है।
विज्ञापन


   सदर कोतवाली पुलिस ने कोड़र गांव से बुधवार की रात दबिश देकर रवि विश्वकर्मा (26) पुत्र प्रहलाद विश्वकर्मा को पकड़ा था। रवि को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले आई। आरोप है कि रात में पुलिस कर्मियों ने रवि को जमकर पीटा। इससे वह नाराज था। सुबह करीब सवा छह बजे रवि मौका पाते ही कोतवाली से भाग निकला। पुलिस कर्मियों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसको दौड़ा लिया। मंझनपुर चौराहे से वह जिला अस्पताल की ओर भागा।

पुलिस ने घेरना शुरू किया तो वह तालाब में कूद गया। तालाब में कांच की टूटी बोतल पड़ी थी। बोतल उसके पेट में घुस गई। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वह चीख मारकर खून से लथपथ निकला तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे एसआरएन रेफर कर दिया। सीओ मंझनपुर रमाकांत यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपी किन परिस्थितियों में कोतवाली से भागा था, इसकी वह जांच करा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें