चरवा के रतगहा गांव में सोमवार की सुबह दस रुपये की खातिर एक युवक ने जहर निगल लिया। सुबह मजदूरी पर जाने के लिए युवक ने पत्नी से रुपये मांगा था। युवक की अचानक हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख युवक को इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
चरवा कोतवाली के रतगहा गांव का रहने वाला राजेन्द्र कुमार पुत्र रामस्वरूप मजदूर है। सोमवार की सुबह वह मजदूरी पर जाने से पहले पत्नी से 10 रुपये मांगे। इस दौरान पत्नी ने खा-पीकर मजदूरी पर जाने की बात कही। इतनी सी बात पर खफा युवक घर के भीतर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ती देख परिवार के लोग सन्न रह गए। आनन-फानन घर वाले युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।