पिपरी थाने के मेड़वारा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने जेब खर्च न मिलने पर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
मेड़वारा निवासी रामबहादुर राजगीर का काम करता है। उसके चार बेटों में बड़कू (18) सबसे बड़ा है। बृहस्पतिवार की सुबह बड़कू ने रामबहादुर से जेब खर्च के लिए रुपये मांगे तो पिता ने इनकार कर दिया। इससे बड़कू नाराज हो गया। कुछ देर बाद जब रामबहादुर काम पर चला गया तो बड़कू घर के एक कमरे में पहुंचा और फांसी के फंदे से झूल गया। नजारे को छोटे भाई ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।