फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज में पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक दो वर्षीय बालिका को भी चोट आई। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती से एक अप्पे सवारी लेकर मूरतगंज आ रही थी। रास्ते में मूरतगंज पेट्रोल पंप के पास अप्पे में एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित अप्पे पलट गई। अप्पे सवारियों से ठसाठस भरी थी। अप्पे के पलटते ही चीखपुकार मच गई। उसमें बैठी सवारियां जान बचाने के लिए चिल्लाने लगीं। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। इस बीच चालक पिकअप लेकर भाग निकला। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। आननफानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी भेज गया। हादसे में करारी इलाके के वीरेंद्र कुमार (36), कविता (30), राशि (2) कोखराज इलाके की ऊषा देवी (35) और छवि शुक्ला (18) घायल हुए हैं।

अप्पे की टक्कर से बाइक सवार घायल
 पूरामुफ्ती के तिवारी तालाब के पास बुधवार को अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जीटी रोड पूरामुफ्ती निवासी शुभम साहू पुत्र राजेश कुमार और मनोज कुमार पुत्र राम अवतार सुबह इलाहाबाद गए थे। दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें