भाई की ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरी के सेंवथा गांव निवासी रामचंद्र इस समय तिल्हापुर मोड़ में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहता है। रामचंद्र के चार बेटे हैं। छोटे बेटे राहुल ने घर के अगले हिस्से में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम राहुल (20) अपने बड़े भाई बृजेश की ससुराल पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर बाजार निवासी रामबाबू केशरावानी के घर एक कार्यक्त्रस्म में शामिल होने के लिए गया था।
रात में कूलर का तार ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजन शव को तिल्हापुर मोड़ ले आए। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल आरके चौरसिया ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।