फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे झंडे को लेकर सरायअकिल में बवाल

Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल में बुधवार को टॉवर पर लहरा रहे हरे झंडे को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तानी झंडा बताया तो कस्बे में तनाव फैल गया। अराजकतत्वों की इस हरकत से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर एएसपी, एसडीएम, सीओ पहुंचे गए। उधर भाजपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया, साथ ही धरने में बैठ गए। देर शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ तो धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन


   सरायअकिल के भगौतीगंज मोहल्ले में वोडाफोन कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। बुधवार दोपहर को टॉवर के सबसे ऊपर अराजकतत्वों ने हरा झंडा लहरा दिया। हरे रंग के  इस झंडे में पीले रंग के चमकदार कपड़े से चांद बनाया गया था। लोगों ने देखा तो वे भड़क गए। मौके पर लोगों ने भाजपा नेताओं को बताया कि टॉवर पर पाकिस्तानी झंडा लहराया गया है। इसकी जानकारी होते ही भाजपा नेता संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शिवदानी समेत तमाम कार्यकर्ता हंगामा करते हुए सरायअकिल थाने पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।

इस दौरान पुलिस से भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई। वहीं कस्बे में तरह-तरह की अफवाह फैलने से तनावपूर्ण स्थिति हो गई। जानकारी होते ही एएसपी वीरेंद्र कुमार, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामभवन यादव, सरायअकिल एसओ राकेश सरोज मौके पर पहुंचे। एक युवक को चढ़ाकर झंडा उतरवाया। इसके बाद भाजपा नेताओं के दबाव बनाने पर सरायअकिल थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


टॉवर पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया गया था। यह एक धार्मिक ध्वज था। अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। रिपोर्ट दर्ज कर अराजकतत्वों का पता लगाया जा रहा है, जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीके मिश्र-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें