फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में अधेड़ लापता, हत्या की आशंका

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 नैनी से पड़ोसी के बेटी की शादी में शामिल होने गांव खबरा तिल्हापुर आया अधेड़ संदिग्ध दशा में लापता हो गया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अधेड़ का कहीं पता नहीं चल सका। बेटे ने गांव के एक परिवार पर पुरानी रंजिश में हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। रविवार की रात सरायअकिल पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेने के बाद कई जगह दबिश दी। पुलिस लापता अधेड़ के साथ कारणाें का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के खबरा तिल्हापुर गांव निवासी जयकरन पुत्र वासुदेव 10 साल से इलाहाबाद के नैनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। 24 अप्रैल को गांव के भइयन की बेटी के शादी में शामिल होने आया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अधेड़ के घर नहीं जाने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। लापता अधेड़ के बेटे समर यादव की मानें तो 1997 में उसके पिता ने पुरानी रंजिश में गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह जेल चला गया था। जेल से रिहा होने के बाद जयकरन नैनी में परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि इसी अदावत में उसके पिता की गायब कर हत्या कर दी गई। भुक्तभोगी बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।  रविवार की रात पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेने के बाद कई जगह दबिश भी दी। पर कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ सरायअकिल पीके यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें