कोखराज के ककोढ़ गांव के समीप सोमवार की रात हुए मार्ग हादसे में फतेहपुर के अधेड़ की मौत हो गई। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ भांजी का तिलक चढ़ाकर घर लौट रहा था। इस दौरान ककोढ़ा गांव के समीप रुकने पर वह सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया।
फतेहपुर जिले के गढ़ाकोट गांव निवासी दिलीप तिवारी (50) सोमवार को भांजी का तिलक लेकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ इलाहाबाद गया था। रात करीब 11 बजे सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही इनका वाहन कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप पहुंचा।
सुनसान देखकर सभी लोग लघुशंका के लिए रुके थे। इस दौरान दिलीप सड़क पार करके दूसरी ओर जाने लगा। तभी कानपुर की ओर से आए ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख साथ रहे लोगों के होश उड़ गए। साथ रहे लोगों हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ कोखराज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।