फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो पलटी, कुनबे के 6 लोग जख्मी

Wed, 20 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर लौट रहे ओसा गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्य मंगलवार की दोपहर मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गए। घायलों में मां-बेटी समेत 3 की हालत नाजुक देख एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद ले जाया गया है। 
विज्ञापन

नगर कोतवाली के ओसा गांव निवासी उमेश कुमार की बेटी की 15 दिन पहले मनौरी में शादी हुई थी। मंगलवार को ससुराल से बेटी को विदा कराकर मायके लाने के लिए उमेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ मनौरी गया हुआ था। अपराह्न करीब 3 बजे सभी लोग बेटी को ससुराल से विदा कराकर बोलेरो से घर लौट रहे थे।

इस दौरान जैसे ही इनकी बोलेरो कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के समीप पहुंची। अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक का नियंत्रण खो गया। इससे बेकाबू बोलेरो पलट गई। इस दुर्घटना में उमेश कुमार (55), उनकी पत्नी विमला देवी (50), बेटी सोनी (22),  स्नेहा देवी (16), पिता मुन्नीलाल और बेटा शुभम कुमार (24) जख्मी हो गए। दुर्घटना से हड़कंप मच गया। जुटे गांववालों ने एम्बुलेंस मंगाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां मुन्नीलाल, स्नेहा और विमला देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन


 पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर टेंपों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टेंपों चालक गाडी समेत मौके से फरार हो गया। बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव निवासी अंशू कुमार मंगलवार की सुबह साथी प्रेम चंद्र के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। पुरामुफ्ती थाने के समीप तेज रफ्तार टेंपों ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलाें को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें