फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में महफूज नहीं बेटियां

Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा की आधी आबादी दरिंदगी से सहमी हुई है। बेटियाें का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। रोजाना युवतियां दरिंदगी का शिकार हो रही है। घर-बाहर चारों ओर बेटियां दहशतजदा है। जिसकी बानगी रोजाना थाने और चौकियों में देखने को मिलती है। मगर पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठाती है। जिससे मनचले मनबढ़ हो गए हैं। शिकायत करने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। जिसका नतीजा है कि हैवान बने युवक घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।
विज्ञापन


घर में घुसकर किशोरी से दरिंदगी की कोशिश
 करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान अकेली देख पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर दरिंदगी का प्रयास करने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी ने आबरू बचाते हुए शोर मचाया तो दरिंदा धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।

दरिंदों ने युवती से किया दुराचार
 महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शुक्रवार की शाम दरिंदों ने हवस का शिकार बना डाला। शाम को युवती घर से खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवक उसे झाड़ी में उठा ले गए। इसके बाद उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के  चंगुल से छूटी युवती डरी-सहमी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दूसरे दिन परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी से पड़ोसी ने की छेड़खानी
चरवा इलाके की रहने वाली एक किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक उसे अकेली देख हाथ पकड़कर उसे खींचने लगा। युवक का दुस्साहस देख किशोरी अस्मत बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। शोर-शराबा सुन आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। गांव वालों को देख युवक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें