फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न

Thu, 09 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शराब की उधारी नहीं चुकता करने पर मंगलवार को सैनी के कैथनबाग गांव में दबंगो ने वृद्धा समेत अधेड़ बेटे को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मां-बेटे की जान बचाई। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी चौकी और कोतवाली पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। खून से लथपथ भुक्तभोगी बुधवार को मंझनपुर पहुंच हमलावरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने एसओ को जांच कर त्वारित कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के कैथनबाग अजुहा निवासी पुत्तन ने बताया कि पड़ोसी कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसे उधार शराब पी थी। इसके बाद वह उधारी नहीं चुकता कर सका। मंगलवार को उधारी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान पड़ोसी साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उधर बेटे को पिटता देख बूढ़ी मां सुनीता देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

मां-बेटे को पिटता देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई के बाद खून से लथपथ मां-बेटे चौकी और कोतवाली गए पर पुलिस ने दोनों को डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर बुधवार को पीड़ित परिवार मंझनपुर पहुंच पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी रतनकांत पांडेय ने एसओ सैनी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें