फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बना लूटे नकदी-गहने

Sat, 20 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात विवाहिता को बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी-गहने लूट लिया। पीड़िता ने पड़ोस के ही दो युवकों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत चरवा कोतवाली पुलिस से की। साथ ही उसने सीओ चायल को भी प्रार्थनापत्र देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। सीओ ने एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के कूड़ापुर गांव की रहने वाली राजपति पत्नी धर्मपाल ने बताया कि बुधवार की रात वह घर में अकेली थी। रात घर में दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए। इन युवकों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेटकर भाग निकले। विवाहिता ने लूटपाट करने वाले युवकों को पहचानने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को चरवा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी चरवा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ चायल से की है। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रकरण की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें