फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी करने के एलान पर युवती ने लगाई खुद को आग

Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव में एक युवक के जबरन शादी करने का एलान करने और मना करने पर अभद्रता करने से क्षुब्ध होकर युवती ने रविवार को खुद को आग लगा ली। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद एसआरएन रेफर किया गया है। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


  रघवापुर गांव की एक 18 वर्षीय युवती की बड़ी बहन ककोढ़ा में ब्याही है। ककोढ़ा गांव के एक युवक का युवती के घर आना-जाना था। रविवार दोपहर को अचानक युवक आ धमका। दरवाजे पर खड़े युवक ने युवती से सरेआम कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और शादी उससे ही करेगा।

इसके लिए उसे चाहे जो भी करना पडे़। युवती ने इंकार कर दिया। इसके बाद भी युवक जिद पर अड़ा रहा और चीखने-चिल्लाने लगा। इतना ही नहीं इस दौरान युवती से अभद्रता भी की। इससे क्षुब्ध युवती ने खुद को घर में कैद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी युवती चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी मां व पड़ोसी भागकर वहां पहुंचे। किसी तरह आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया। उधर, घटना के बाद भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। सदर कोतवाल मो. हासिम का कहना है कि घटना की सूचना दी गई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। युवती का बयान लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें