कोखराज कोतवाली इलाके के एक युवती को शादी का झांसी का झांसा देकर पड़ोसी गाव का युवक हवस का शिकार बना बना डाला। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी गर्भपात कराने के बाद शादी से मुकर गया। सोमवार की शाम पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी गांव का युवक प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट ली। करीब एक साल युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। इधर युवती के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने गर्भपात करा दिया। युवती ने बताया कि गर्भपात के बाद युवती ने शादी करने की बात कहीं तो युवक मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी देख युवती ने आपबीती परिजनों को बताई।
दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, कोई बात नहीं बन सकी। सोमवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बसावन गांव के सुधीर कुमार के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोखराज कोतवाल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।