फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचने को नाली में कूदी युवती

Fri, 08 Sep 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मानपुर गौरा में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय विवाहिता आग की चपेट में आ गई। जान बचाने के लिए आग की लपटों से घिरी युवती घर के बाहर नाली में लेट गई। गंभीर हालत में युवती को इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मानपुर गौरा निवासी लालमन की पत्नी सीमा (20) गुरुवार सुबह घर में खाना बना रही थी। रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फटने से वह आग की चपेट में आ गई। इससे वह आग की लपटों में घिर गई। शोर मचाते हुए वह घर से बाहर की ओर भागी। घर से बाहर आते ही वह नाली में लेट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ऊपर से पानी आदि डालकर उसको बाहर निकाला। आनन-फानन सीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार कर उसको इलाहाबाद के एसआरएन रेफर कर दिया। सीमा की इसी साल आठ जून को शादी हुई है। घटना की जानकारी होने पर सीमा के मायके वाले भी इलाहाबाद पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें