फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरी आम के बहाने गर्भवती बीवी को छोड़ चलता बना पति

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरी आम लाने की बात कहकर कौशाम्बी निवासी शिवमूरत अपनी श्रीलंकाई गर्भवती पत्नी को चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़ चलता बना। जब काफी देर तक शिवमूरत नहीं लौटा तो पत्नी रोने लगी। पर्यटक पुलिस ने ढांढस बंधाया और उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर का है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर्यटक पुलिस को कोलम्बो(श्रीलंका) निवासी 32 वर्षीय कनियम्मा सुब्रह्मण्यम रोती-बिलखती हालत में मिलीं। जोकि टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थीं। चूंकि, मामला विदेशी महिला का था, इसलिए पर्यटक पुलिस ने संजीदगी दिखाई। महिला को पर्यटक केंद्र पर लाया गया और पूछताछ के लिए दुभाषिए का बंदोबस्त किया गया।

महिला ने बताया कि कौशाम्बी निवासी शिवमूरत श्रीलंका में ड्राइवरी का काम करता था। करीब दो साल पहले दोनों ने शादी की। इसके बाद शिवमूरत अपनी मां से मिलवाने की बात कहकर इंडिया चलने को कहा। 11 जून को कोलम्बो से मुम्बई व मुम्बई से दिल्ली के एयर टिकट कराए गए। वापसी के टिकट पहली दिसम्बर के हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद शिवमूरत उसे चारबाग रेलवे स्टेशन ले आया, जहां शाम को कौशाम्बी के लिए ट्रेन पकड़नी थी। आगे बताया कि शिवमूरत दशहरी आम लाने की बात कहकर उसे स्टेशन पर अकेला छोड़कर गया था। साथ में मोबाइल भी ले गया। पर, वह लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


महिला के पास है जूलरी व लगेज
श्रीलंकाई महिला के पास सोने के जेवरात हैं, जिसमें कान केकुंडल, गले का हार व हाथ की चूड़ियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लगेज बैग हैं। महिला ने बताया कि बैग में पति का सामान भी रखा है। पर, वह मोबाइल लेकर चला गया, जिससे श्रीलंका में भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

‘श्रीलंकाई महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला हुआ है। चूंकि, भाषाई समस्या है, इसलिए दुभाषिए को बुलाकर जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो कौशाम्बी निवासी पति की डिटेल निकलवाई जाएगी। फिलहाल महिला को स्वयंसेवी संस्था के हवाले किया जा रहा है।’
विज्ञापन

-डीके उपाध्याय, इंस्पेक्टर, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें