फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली वृद्धा की जान

Sun, 14 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। द्वाबा में कातिल ठंड का सितम शुरू हो गया है। शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से शुक्रवार की रात चायल तहसील के गेरिया गांव में एक वृद्धा की मौत हो गई। रात महिला की बर्तन धोते समय अचानक तबियत बिगड़ गई थी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, सांसे थम गई। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चायल क्षेत्र के गेरिया गांव की रहने वाली ननकी देवी (50) पत्नी झल्लर शुक्रवार की रात घरवालों के खाना खाने के बाद बर्तन धुल रहीं थीं। परिजनों के मुताबिक बर्तन धुलते समय ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उभरने पर वह आकर बिस्तर में लेट गई। असहनीय दर्द से महिला के कराहने की आवाज पर घरवालों को उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी हुई। दर्द के साथ उसे उल्टियां होती देख घर-परिवार के लोग घबरा गए। आनन-फानन में घरवाले ठंड लगने की आशंका पर घरेलू उपचार किया।

आग जलाकर उसे तपाया गया। इसके बाद भी जब महिला को कोई राहत नहीं मिली, तो लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। हालांकि जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते, महिला की सांसे थम चुकी थी। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से महिला की  मौत हुई है। शनिवार को परिजनाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कौशाम्बी ठंड के कारण 15 दिनों में अब तक छह मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें