फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह उचक्कों ने युवक को लूटा

Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के रोही बाईपास के समीप रविवार शाम नशे में धुत उचक्कों ने बाइक सवार युवक को पीटते हुए नगदी और मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक के साथ छिनैती होते देख मौजूद लोगों के विरोध करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के खुल्दाबाद मोहल्ला निवासी आशीष कुमार रविवार को मंझनपुर से घर लौट रहा था। कोखराज के रोही बाईपास के समीप शराब के नशे में धुत युवकों ने उसे रोकते हुए नगदी और मोबाइल छीनने लगे। इस पर युवक ने विरोध किया तो उसे पीट दिया और 35 सौ रुपए के साथ मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक से छिनैती देख अन्य राहगीरों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। उचक्कों के चंगुल से छूटा युवक चौकी पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है लूटपाट या फिर छिनैती जैसी कोई बात नहीं हुई है। घटना की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें