फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए ने सील किए दो मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए दो मकानों को सील कर दिया। वीडीए के जेई ने बताया कि दोनों मकान बिना इजाजत के बनाए गए थे। कहा कि निर्माण के दौरान वीडीए की ओर से कई बार नोटिस सौंपा गया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा और नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया गया । जिसपर यह कार्यवाई की गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय नगर और आसपास के क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। इससे क्षेत्रों में भवन निर्माण का कार्य भी काफी द्रुत गति से हो रहा है। इस दौरान बिना इजाजत के निर्माण हो रहे भवन स्वामियों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्यवाई की जा रही है। शुक्रवार को वीडीए के जेई हीरा लाल गुप्ता एवं उनके साथ आए कर्मचारी शिवलखन पासवान कोतवाली पुलिस के साथ सबसे पहले नई बस्ती स्थित अशोक निगम के भवन पर पहुंचे जहां ऊपर की दो मंजिल बिना इजाजत बने होने कारण उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम हरिशंकर पुर पहुंची जहां सुशीला मिश्रा पत्नी रमेश चंद्र द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है । टीम ने यहां भी गेट पर ताला जड़कर उसे भी सील कर दिया। जेई हीरा लाल गुप्ता ने बताया कि भवन स्वामियों को कई बार नोटिस दिया गया था लेकिन किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिलने पर ऐसी कार्यवाई की गई है। बताया कि यदि भवन स्वामी निर्धारित अवधि के भीतर जुर्माना अदा नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ परिवाद चलाने की कार्यवाही भी की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें