फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में सरेराह किशोरी का अपहरण

Fri, 22 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 करारी इलाके की एक किशोरी को रविवार की शाम पड़ोसी युवक अगवा कर ले गया। शाम को किशोरी घर से खेत की ओर गई थी। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घटना का खुलासा हुआ। बृहस्पतिवार को पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक पिता की मदद से उसे जबरन बाइक में बैठाकर भाग निकला। सरेराह किशोरी को अगवा देख आस-पास खेत पर रहे लोग सन्न रह गए। उधर, देर शाम किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उसका अपहरण हो गया है। तीन दिनों तक अपह्त बेटी की तलाश करने के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित मां फरियाद लेकर थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अपहर्ता बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। करारी कोतवाल महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि फौरी तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, किशोरी को अगवा किए जाने के बाद से पीड़ित परिवार अनहोनी की आशंका से भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें