फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी कड़ा से कंप्यूटर मानीटर चोरी

Sun, 17 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोरी हो गई। लैब के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर वहां से 7 मानीटर उठा ले गए। हालांकि सिर्फ मानीटर चोरी होने को लेकर लोगों में तमाम चर्चाएं हैं। लोग इस घटना में स्टॉफ की भूमिका  को संदेह की नजर से देख रहे हैं।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि जीजीआईसी कड़ा में तैनात वरिष्ठ लिपिक संजीव बाबू 7 दिनों से अवकाश पर थे। रविवार की सुबह वह किसी काम से कालेज आए। लिपिक का दावा है कि जब वे कालेज के अंदर गए, तो ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखे कम्प्यूटर के सात मानीटर गायब थे। बाबू के मुताबिक स्कूल में चोरी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें