फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीस घंटे के बाद भी लवकुश के कातिलों का सुराग नहीं

Tue, 14 Nov 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के म्योहर गांव में गोली मारकर की गई किशोर की हत्या के मामले में वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार को दिन भर पुलिस हवा में तीर चलाती रही। पर, कोई क्लू नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस के शक की सूई आशनाई पर ही टिकी है। इसके लिए पुलिस घर वालों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल जुटा रही है।
विज्ञापन


 म्योहर गांव निवासी नलकूप बोरिंग मिस्त्री राजकुमार विश्वकर्मा के बेटे लवकुश की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर के बाहर शिव मंदिर के समीप उसका शव बरामद हुआ था। वह अपने पिता के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। लवकुश की हत्या क्यों और किसने की? इस बाबत परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस शुक्रवार को दिन भर क्लू तलाशती रही। फिलहाल अब तक की पुलिसिया जांच आशनाई को लेकर टिकी है। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या किसी खास के इशारे पर हुई है। पुलिस इसके लिए करीबियों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें