फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ सवा लाख की लूट

Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के आलीपुर जीता मार्ग पर बोलेरो सवार बदमाशों ने कबाड़ व्यापारी से दिनदहाड़े सवा लाख रुपये की लूट कर ली। पीड़ित ने सैनी कोतवाली में घटना की तहरीर दी। मामले में कोतवाल ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के शंकरगढ़ मोदीनगर निवासी दीप चंद्र पुत्र राधेश्याम कबाड़ व्यापारी है। शनिवार को कानपुर से कबाड़ बेंच कर व्यापारी वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक किराए की बोलेरो में व्यापारी बैठ गया। बोलेरो में बैठे बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे 1 लाख 27 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर व्यापारी के साथ मार पीट भी किया। इसके बाद सैनी थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता जाने वाली नहर के पास गाड़ी से व्यापारी को उतार कर बदमाश बोलेरो समेत फरार हो गए।

व्यापारी का कहना है कि बोलेरो बदमाशों की थी। कानपुर से ही बदमाश पीछे पड़े थेे। बोलेरो को सवारी गाड़ी बता कानपुर से व्यापारी को बैठा लिया गया था। कौशाम्बी में आकर घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पहुंचकर दी लेकिन कोतवाल ने तहरीर लेने के बजाए यह कह कर  पल्ला झाड़ लिया कि घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की नहीं है। थाने से मायूसी हाथ लगने पर व्यापारी लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें