फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पांच की मौत, हड़कंप

Mon, 25 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रविवार को आसमान से आफत बरसी। बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत से लोगों के घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर बिजली की चपेट में आने से घायल हुए तीन अन्य को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव की है। यहां का रहने वाला बनवारी (15) पुत्र पप्पू बकरी चराने के लिए खेत की ओर गया था। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गर्जना के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बनवारी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। करंट की चपेट में आने से बनवारी लाल पुत्र पप्पू की मौके पर मौत हो गई जबकि बगल ही खड़े दो अन्य लोग सीताराम पुत्र हरि मोहन व दीपक पुत्र हरि लाल गंभीर रूप से झुलस गये। घटना को देख आस पास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने पीएम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के संवरों गांव निवासी मोहम्मद शाकिब (15) पुत्र छेदी लाल रविवार को घर से निकल कर साइकिल से केले के बाग में जा रहा था। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरी घटना चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मौली गांव में घटी। यहां के रोशन लाल (40) पुत्र अंतू बारिश के दौरान लगभग 3 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकला। खेत में बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और तड़पने लगा। युवक को तड़पता देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना परिजनों को दी।  परिजन युवक को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी बना ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौथी घटना सदर कोतवाली के खोदायगंज गांव में घटी। यहां बाग की रखवाली कर रही माया देवी पत्नी जिया लाल बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। जानकारी मिलने पर बाग में पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। वहीं पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के मंदर मोड़ पर घटी। यहां की सुबहती देवी पत्नी मिट्ठूू लाल खेत में काम कर रही थी।बिजली की चपेट में आने से इसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मौत की खबर पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर सैनी क्षेत्र के अलावलपुर टिकरी गांव में बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए देवीगंज ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही किशोर की रास्ते में मौत हो गई।

सैनी क्षेत्र के अलावलपुर टिकरी निवासी भुल्लू अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर उसका बेटा मो. शमीर (14) अकेला मौजूद था। करीब दोपहर दो बजे एकाएक मौसम खराब होने के साथ बादल गरजने लगे। इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली भुल्लू के घर पर गिरी। देखते ही देखते घर के आसपास धुएं जैसा छा गया। ग्रामीणों ने देखा कि मो. शमीर का पूरा शरीर करंट से झुलसा हुआ है। वह जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। परिजन अपने बेटे को इलाज के लिए देवीगंज अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें