फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरडीह बवाल कांड में इलाहाबाद से बयान देने नहीं पहुंचे अफसर

Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी शूट आउट के दूसरे दिन झूंसी के शेरडीह में हुए बवाल में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मामले की जांच डीआईजी ने एसपी कौशाम्बी वीके मिश्र को सौंपी है। मामले में एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है लेकिन कोई भी अधिकारी बयान दर्ज कराने कौशाम्बी नहीं पहुंचा। इससे घटना को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों की संजीदगी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में केंद्रीय कारागार नैनी के बाहर पांच जून को पिता चंद्रभान यादव से मुलाकात कर घर लौट रहे ज्ञानचंद्र यादव उर्फ वकील व उसके साथ रहे लोगों पर गोली व बम से हमला किया गया था। घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्याकांड को लेकर बवाल की पूरी आशंका थी लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने संजीदगी नहीं दिखाई। बवाल हुआ तो उसमें कई पुलिस अधिकारी और कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही को पुलिस की लापरवाही दिखी।

इस पर उन्होंने कौशाम्बी एसपी वीके मिश्र को लापरवाही उजागर करने की जांच सौंप दी। मामले में एसपी ने बयान दर्ज कराने के लिए एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव, एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, सीओ फूलपुर एमपी सलोनिया, सीओ हंडिया राजवीर सिंह, सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह और सीओ मेजा जितेंद्र दुबे को पत्र भेजकर मामले में बयान दर्ज कराने को कहा। पुलिस के इन अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए तीन जुलाई को आना था लेकिन छह जुलाई तक एक भी अधिकारी बयान दर्ज कराने एसपी कौशाम्बी कार्यालय नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरडीह बवाल को लेकर पुलिस अफसरों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों को पत्र भेजा गया है। अभी तक किसी ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया है।
वीके मिश्र, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें