फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का फर्जी केस दर्ज करने में एसएसआई लाइन हाजिर!

Sun, 18 Nov 2018 12:17 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव के समीप शुक्रवार रात युवक को गोली मारे जाने की घटना कथित तौर पर फर्जी निकली। मामले में अधिकारियों को सूचना दिए बगैर केस दर्ज किए जाने से खफा एसपी ने प्रभारी कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट लगाने का निर्देश भी विवेचक को दिया है।
विज्ञापन


    कोखराज इलाके के शहजादपुर गांव का इम्तियाज अहमद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने भाई सरफराज के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहा था। महगांव के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे रिश्ते के चाचा फैयाज, उसके बेटे आदिल व परिवार के ही मुख्तार ने गोली मार दी। इम्तियाज ने दाहिने हाथ में गोली लगने का दावा किया था। उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि भूमि विवाद के चलते गोली मारे जाने की फर्जी कहानी रची गई थी। घटना की सूचना दिए बिना ही पूरामुफ्ती कोतवाली के प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने वारदात हुई है अथवा नहीं, इसकी छानबीन तक नहीं की। इसी बात से नाराज एसपी ने शनिवार को प्रभारी कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के मुताबिक केस फर्जी है। इसमें फाइनल रिपोर्ट लगवाई जाएगी। वहीं, पीड़ित पक्ष घटना सही होने का दावा अभी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें