फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को पड़ोसी ने पीटा

Fri, 20 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश को लेकर हुई कहासुनी के दौरान महमूदपुर गांव के प्रधान को ही पड़ोसी ने पीटकर लहुलूहान कर दिया। प्रधान से हाथापाई होती देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। प्रधान की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव के रमेश चंद्र प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वे एमडीएम देखने प्राथमिक स्कूल गए थे। बताया कि घर लौटते समय वहां गांव का ही एक व्यक्ति रास्ते में मिल गया। उससे उनकी पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर वह उनसे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने वहां पड़े ईंट के टुकड़े को उठाया और प्रधान पर उसी से प्रहार करने लगा। इस हमले में प्रधान खून से लथपथ हो गए।

उधर, ग्राम प्रधान के साथ मारपीट होती देख गांववाले शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, घायल प्रधान ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। प्रधान की शिकायत पर पुुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती रामेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें