फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद युवती को किया गायब

Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज इलाके की एक युवती को दरिंदों ने दुराचार के बाद गायब कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीट दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित युवती के मां की तहरीर पर पुलिस गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसके साथ कई महीने तक मनमानी करता रहा। पखवारे भर पहले साथी के साथ मिल युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। जानकारी होने पर युवती के पिता ने विरोध किया तो दरिंदों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि पिता की पिटाई के बाद युवती को अगवा कर दरिंदों ने गायब कर दिया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए शुक्रवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। जांच पड़ताल के बाद कोखराज पुलिस ने आरोपी नवरंग, फूलचंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर दिया है। एफआईआर लिखने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच पड़ताल की जा रही है तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरेराह किशोरी से दुराचार की कोशिश
 पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की दोपहर खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक अकेली देख उसे बाजरे के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर मनमानी का प्रयास करने लगा। आबरू बचाते हुए किशोरी की चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटी पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छे़ड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें