फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय कुएं में गिरी बालिका, हालत गंभीर

Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सराय अकिल थाने के सुरसेना गांव में बृहस्पतिवार की शाम बच्चों संग खेल रही बालिका अचानक कुएं में गिर गई। बच्चों ने जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। बच्ची को बचाने के लिए पड़ोस का एक युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और उसे किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में बालिका को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


सुरसेना निवासी अंसार अहमद की बेटी शायता (05) बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह कुएं के पास पहुंच गई। पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई। बच्चों ने शायता को कुएं में गिरता देख शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए।

इस बीच पड़ोस का शफीक बालिका को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। उसने कड़ी मशक्कत कर बालिका को कुएं से बाहर निकाला। घायलावस्था में बालिका कुएं से बाहर निकली तो परिजनों में कोहराम मच गया। बालिका के सिर और बदन में गंभीर चोटें आई थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बालिका की हालत ठीक बताई है। बालिका के सकुशल होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें