फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल गिरने से वन कर्मी की मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर काजीपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को सूखा पेड़ गिरने से घायल हुए वन कर्मी वेद प्रकाश राय की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात एसआरएन में कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। वह घर का इकलौता बेटा था। एक साल पहले पिता की मौत होने पर उसको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। कर्मी की मौत से मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


   बलिया निवासी वेद प्रकाश राय (22) को एक साल पहले चायल वन क्षेत्राधिकारी के यहां स्केलर की नौकरी मिली थी। वेद के पिता रामजी राय भी वन विभाग में थे और कौशांबी में ही तैनात थे। साल भर पहले उनकी मौत हो गई थी। वेद को मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी मिली थी।

मंझनपुर में वह परिवार समेत अपनी मां सुमन व बहन के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था।  बृहस्पतिवार को वह चायल सर्किल के काजीपुर गांव में हाइवे किनारे लगे सूखे पेड़ कटवा रहा था। इसी बीच एक डाल उसके सिर पर आकर गिरी। हादसे में घायल वन कर्मी को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर घायल कर्मी के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। शुक्रवार की रात घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों ने इलाहाबाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें