फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो भाइयों के घर जले, लाखों का नुकसान

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से मंगलवार की रात चरवा गांव के दो घरों में आग लग गई। इससे गहने, नकदी, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, राशन समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। मकान से उठती लपटें और चीख-पुकार पर जुटे गांव वालों ने घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पाया। भुक्तभोगियों के मुताबिक आग से कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


चायल तहसील के चरवा दक्षिण थोक निवासी बच्चा लाल और रामलाल सगे भाई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम राम लाल की बहू खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते पुआल में लगी आग ने दोनों भाइयों के घरों को आगोश में ले लिया। घर से लपटें उठती देख घर में मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते बाहर को भागे। मकान से उठती लपटें और चीख-पुकार पर गांव के लोग दौड़े। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास शुरू करते। बेकाबू हुई लपटों से धू-धूकर दोनों मकान जल गए।

उधर, आग लगने पर जुटे लोगों ने हैंडपंप और तालाब से पानी लाकर आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। हालांकि आग से दोनों के मकान के साथ ही गहने, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। भुक्तभोगियों के मुताबिक आग से दो लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। आग से घर, गृहस्थी जलने से दोनों भाइयों के यहां कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें